Sunday, September 11, 2011

विज्ञान सम्बन्धित कुछ रोचक तथ्य

  • सहारा में प्राप्त होने वाले सौर ऊर्जा का मात्र 0.3% पूरे यूरोप की ऊर्जा समस्या को समाप्त कर सकता है।
  • मनुष्य के शरीर का 90% ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन का बना होता है।
  • ओक का एक वृक्ष प्रतिवर्ष 2,200 बीज उत्पन्न करता है किन्तु किसी एक बीज के वृक्ष बनने की सम्भावना 10,000 में मात्र 1 ही होती है।
  • मनुष्य के मस्तिष्क का 80% भाग पानी होता है।
  • मनुष्य मस्तिष्क की भण्डारण क्षमता (storage capacity)  4 टेराबाइट (Terrabytes) से भी अधिक होती है।
  • जब आप किसी सीधी चढ़ाई वाले पहाड़ पर चढ़ते हैं तो आपके घुटनों पर आपके शरीर का तीन गुना भार होता है।
  • वैज्ञानिक आज तक निश्चित नहीं कर पाए हैं कि डायनासोर का रंग क्या था।
  • पृथ्वी का वजन लगभग 6,588,000,000,000,000,000 टन है।
  • सूर्य पृथ्वी की अपेक्षा 330,330 गुना बड़ा है।
  • समुद्र सतह से 40,000 फुट की ऊँचाई पर औसत तापमान -60 अंश फैरनहीट होता है।
  • आवर्त सारणी (Periodic Table) में अंग्रेजी के सारे वर्ण प्रयुक्त होते हैं सिवाय "J" के।
  • विश्व के विद्युत उत्पादन का एक तिहाई सिर्फ बल्बों के द्वारा प्रकाश पाने में खर्च होता है।
  • एक घनफुट सोने का वजन 1,200 पौंड से भी अधिक होता है।
  • तापमान चाहे कितना भी कम क्यों न हो जाए, गैसोलीन (gasoline) कभी भी नहीं जमता।
  • जंग लग जाने पर लोहे का वजन बढ़ जाता है।

5 comments:

Dr (Miss) Sharad Singh said...

महत्वपूर्ण जानकारी...

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

आज तो हिला दिया..

Patali-The-Village said...

महत्वपूर्ण जानकारी| धन्यवाद|

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

सार्थक जानकारी .

प्रवीण पाण्डेय said...

अब शरीर के बारे में सोचना होगा पुनः।